मेष | Aries
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में किसी भी तरह का वैमनस्य ना आने दे।
पॉजिटिव- घर में उचित वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे।
वृष | Taurus
नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चों की अधिकता रहेगी।आपकी एकाग्रता में कमी की वजह से कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है।
पॉजिटिव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी।
मिथुन | Gemini
नेगेटिव- आज अकारण ही कुछ आपसी मतभेद हो सकते हैं।
पॉजिटिव- आज भाग्य आपको कोई महत्व उपलब्धि देने वाला है। इसमें आर्थिक स्थिति भी बहुत ही बेहतर रहेगी।
कर्क | Cancer
नेगेटिव- सावधान रहें, कोई गलत जानकारी आपको भ्रमित भी कर सकती हैं।
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह | Leo
नेगेटिव- इस समय रिश्तेदारों से संबंधित कुछ पुराने वाद विवाद उठ सकते हैं।
पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में भी व्यतीत करें।
कन्या | Virgo
नेगेटिव- मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें तथा पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहे।
पॉजिटिव- महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। भावुकता के बजाय व्यवहारिक नजरिया रखें।
तुला | Libra
नेगेटिव- किसी प्रकार की भी वाद-विवाद की स्थिति में ना उलझे।
पॉजिटिव- सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान देने से कोई बेहतरीन अनुभव मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक | Scorpio
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभाल कर रखें। बच्चों के साथ कुछ समय करना उन्हें खुशी देगा।
पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से भी राहत मिलेगी।
धनु | Sagittarius
नेगेटिव- अपने उम्मीद से ज्यादा कर्ज या उधार ना ले। अन्यथा चुकाना मुश्किल होगा।
पॉजिटिव- आज किसी प्रिय मित्र की सलाह से आपकी उम्मीदों को कामयाब होने की आशा मिलेगी।
मकर | Capricorn
नेगेटिव- दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकती हैं।
पॉजिटिव- आज ज्यादातर काम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे। दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा।
कुंभ | Aquarius
नेगेटिव- हल्की फुल्की परेशानियों के बावजूद आप के अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे।
पॉजिटिव- यात्रा करते समय सुरक्षा नियमों का ध्यान अवश्य रखें।
मीन | Pisces
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों पर अत्यधिक रोक-टोक ना करें। अपने इमोशन पर काबू रखना जरूरी है।
पॉजिटिव- आज कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो घर और बिजनेस दोनों के लिए बेहतर साबित होगी।
साल के पहले सप्ताह में बदलेगी इन राशियों की तकदीर